दीवाली की तैयारियों संबन्धित घर की सफाई करते समय महिला की करंट लगने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 05 Nov, 2018 08:14 PM

woman s death due to the inverter s current

दीवाली के त्योहार की तैयारियों संबन्धित घर की साफ-सफाई करते समय नजदीकी गांव संजूमा मे एक महिला की इनवर्टर से करंट लग जाने के कारण मौत हो गई।

भवानीगढ़ (कांसल): दीवाली के त्योहार की तैयारियों संबन्धित घर की साफ-सफाई करते समय नजदीकी गांव संजूमा मे एक महिला की इनवर्टर से करंट लग जाने के कारण मौत हो गई। 

इस घटना संबन्धित जानकारी देते हुए गांव सजूंमा के सरपंच हरजीत सिंह सजूंमा ने बताया कि बीते दिनों शाम के समय दीवाली के त्योहार की तैयारियां करते हुए गांव सजूंमा की एक महिला उम्र करीब 32 साल जब अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी तो घर का फर्श धोते समय अचानक उसका हाथ इनवर्टर के साथ लगने कारण उसे करंट लग गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव मे शोक की लहर फैल गई। मृतिका अपने पीछे पति के इलावा दो लड़कियां और एक लड़का छोड़ गई। जिसका आज गांव सजूंमा में संस्कार कर दिया गया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!