व्यक्ति के खाते से अज्ञात ने 1.20 लाख निकलवाए, ठगी का मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 18 Sep, 2019 02:59 PM

unknown withdraws 1 20 lakh from person account

पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में एक व्यक्ति के पैंशन के खाते में से किसी नामालूम ठग द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए निकलवा कर ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।...

धूरी(जैन): पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में एक व्यक्ति के पैंशन के खाते में से किसी नामालूम ठग द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए निकलवा कर ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित सतपाल पुत्र अमी चंद निवासी धूरी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा में पैंशन खाता है। गत दिनों किसी नामालूम व्यक्ति ने उसके खाते में से 80 हजार रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा कर तथा 20-20 हजार रुपए ए.टी.एम. के माध्यम से नकद निकलवा कर उसके साथ कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की ठगी मार ली है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार यशपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!