ट्रैक्टर पलटने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा, किसान की मौत

Edited By Kalash,Updated: 04 May, 2022 01:04 PM

tractor overturning caused a painful accident farmer s death

गांव छाजली के खेतों में ट्रैक्टर पलटने के साथ एक किसान की मौत हो गई। जानकारी देते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता दरबारा सिंह छाजला

संगरूर (बेदी): गांव छाजली के खेतों में ट्रैक्टर पलटने के साथ एक किसान की मौत हो गई। जानकारी देते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता दरबारा सिंह छाजला ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की इकाई छाजली के नेता मघ्घर सिंह काहल बीती सुबह घर से ट्रैक्टर पर खेत की ओर जा रहा थी। जब वह रेलवे फाटक छाजली के पास पहुंचा तो मघ्घर सिंह का ट्रैक्टर काफी निचे खेतों में जा कर पलट गया।

मघ्घर सिंह ट्रैक्टर के नीचे आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के खेतों में काम करते लोगों ने काफी जद्दोजहद के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उक्त किसान को तुरंत नजदीक के अस्पताल लेजाया गया, जहां डाक्टरों ने नाजुक हालत को देखते किसान को संगरूर में रैफर कर दिया पर संगरूर के निजी अस्पताल में इलाज दौरान ही किसान की मौत हो गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!