शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 05 Mar, 2023 10:27 AM

theft incidents continue in the city an atmosphere of panic

धूरी शहर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है

धूरी : धूरी शहर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी मुताबिक शहर के घनी आबादी वाले तहसील मोहल्ले में पिछले दिनों में लगातार चोरियां हो रही हैं।

बेखौफ चोर घरों को हर रोज निशाना बना रहे हैं। लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है। कुछ लोग तो अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने से भी गुरेज करते हैं। इन चोरी की वारदातें होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन के हाथ खाली हैं। इस संबंधी जब थाना सिटी धूरी के प्रभारी रमनदीप सिंह बावा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा जल्दी ही वह सलाखों के पीछे होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!