सिंथैटिक दूध बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2020 09:56 AM

synthetic milk making factory busted

सेहत विभाग और पंजाब पुलिस की सुंयक्त टीम ने सिंथैटिक दूध बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।

संगरूर(सिंगला): सेहत विभाग और पंजाब पुलिस की सुंयक्त टीम ने सिंथैटिक दूध बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांव सोहियां में भारी मात्रा में सिंथैटिक दूध बनाने का सामान बरामद कर  3 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार सेहत विभाग संगरूर की टीम और फूड सेफ्टी अफसर चरणजीत सिंह मानसा, पंजाब पुलिस जिला संगरूर के डी.एस.पी. (डी) मोहित अग्रवाल, करमजीत सिंह सब-इंस्पैक्टर इंचार्ज नार्कोटिक सैल संगरूर की सांझी टीम की तरफ से गांव सोहियां में एक सिंथैटिक दूध बनाने वाली फैक्टरी में छापामारी की गई। इस छापेमारी दौरान 70-40 लीटर दूध, आर.एस. 175 लीटर, 18 टीन शगुन वनस्पति, 200 लीटर सरबीटोल, 18 गट्टे ग्लूकोज के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि जिला संगरूर में सिंथैटिक दूध बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही है और शहर के साथ-साथ कस्बों और गांवों में भी सिंथैटिक दूध बनाने का धंधा बड़े स्तर पर हो रहा है। सेहत विभाग को चाहिए कि इस मुहिम को और भी तेजी के साथ चलाए, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!