तेज ठंडी हवाओं और भारी बारिश से गिरी शैलर की दीवार, लाखों का नुकसान

Edited By Kalash,Updated: 28 Jan, 2026 06:14 PM

strong winds and heavy rain rice mill wall collapsed

पिछले कुछ दिनों से इलाके में चल रही तेज ठंडी हवाओं और लगातार हो रही बारिश के कारण आलीके रोड स्थित एक शैलर को भारी नुकसान पहुंचा है।

तपा मंडी (गर्ग,शाम): पिछले कुछ दिनों से इलाके में चल रही तेज ठंडी हवाओं और लगातार हो रही बारिश के कारण आलीके रोड स्थित एक शैलर को भारी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलर की लगभग 150-200 फुट लंबी दीवार अचानक गिर गई, जिससे लाखों रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

शैलर मालिक डिंपी गर्ग ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से प्राकृतिक कारणों से हुई है। उन्होंने कहा, “जब हम सुबह शैलर पहुंचे तो देखा कि दीवार पूरी तरह गिरी हुई थी। रात के दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण यह हादसा हुआ है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, जो कि राहत की बात है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!