5 व्यक्ति अवैध पटाखों सहित काबू

Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 11:50 AM

police arrest 5 with crackers

डिप्टी कमिश्रर बरनाला के आदेशों की उल्लंघना करके गलत तरीके से पटाखे रखने पर पुलिस ने विभिन्न केसों में पटाखे बरामद करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  थाना सिटी-1 बरनाला के सहायक थानेदार सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान बाहद...

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): डिप्टी कमिश्रर बरनाला के आदेशों की उल्लंघना करके गलत तरीके से पटाखे रखने पर पुलिस ने विभिन्न केसों में पटाखे बरामद करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 
थाना सिटी-1 बरनाला के सहायक थानेदार सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान बाहद जौड़े पंप बरनाला समीप मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राकेश कुमार के जनरल स्टोर पर रेड करते हुए उसको पटाखों सहित गिरफ्तार किया। 

सहायक थानेदार सुरेन्द्रपाल ने गश्त दौरान बाहद जौड़े पंप बरनाला समीप मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सोनू के.सी. रोड बरनाला की दुकान पर रेड करते हुए उसको पटाखों सहित गिरफ्तार किया। हवलदार कर्मजीत सिंह ने गश्त दौरान बस स्टैंड बरनाला समीप मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राजीव कुमार वासी बरनाला की दुकान की रेड करते हुए उसको पटाखों सहित गिरफ्तार किया।  सहायक थानेदार ज्ञान सिंह ने गश्त दौरान बाहद वाल्मीकि चौक बरनाला नजदीक मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सोमनाथ वासी वड़ैच पत्ती चीमा की दुकान पर रेड करते हुए उसे पटाखों सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में सहायक थानेदार सतविंद्र पाल सिंह ने गश्त दौरान फव्वारा चौक बरनाला नजदीक मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी लक्खा सिंह की दुकान पर रेड करते हुए उसको पटाखों सहित गिरफ्तार किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!