सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Jan, 2020 09:43 AM

person died in road accident

धूरी-संगरूर रोड पर गांव बेनड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

धूरी(जैन): धूरी-संगरूर रोड पर गांव बेनड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गत दिवस बलदेव सिंह पुत्र विसाखा सिंह निवासी ठुल्लीवाल हाल आबाद कक्कड़वाल (धूरी) जब अपने मोटरसाइकिल पर धूरी से संगरूर की ओर जा रहा था, तो गांव बेनड़ा में स्थित रिलायंस पैट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर खड़े एक टैम्पो के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक बलदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंधी थाना सदर धूरी में उक्त टैम्पो के चालक लवदीप सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मामले के अनुसार उक्त टैम्पो के पीछे कोई रिफ्लैक्टर या लाइट नहीं थी। पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। खबर भेजे जाने तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!