विवाहिता ने की खुदकुशी, पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Mohit,Updated: 06 Sep, 2019 03:06 PM

married woman suicide

गांव बालियां में विवाहित एक महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस स्टेशन सदर धूरी में उसके पति सहित 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

धूरी (संजीव जैन): गांव बालियां में विवाहित एक महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस स्टेशन सदर धूरी में उसके पति सहित 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतका संदीप कौर के पिता सुखदेव राम निवासी सेखा (बरनाला) के बयान के आधार पर दर्ज किए गए इस मामले के अनुसार उन्होंने करीब 19 साल पहले अपनी लड़की का विवाह गांव बालिया के गुरजीत राए पुत्र पाला राम के साथ किया था। उन्होंने काफी लंबे समय से अपने जवांई गुरजीत राए सहित अन्य आरोपियों पर संदीप कौर को तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए बयान दर्ज करवाया है कि इसी परेशानी के कारण उनकी लड़की ने गत 4 सितम्बर को सलफास की गोलियां खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने उक्त बयान के आधार पर मृतका के पति गुरजीत राए, जेठ बलजीत राए, जेठानी गीता रानी तथा दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!