विदेश भेजने के नाम पर ठगा, युवक ने निगला जहर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Sep, 2019 03:59 PM

fraud case

विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 70 हजार रूपए लूटने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भवानीगढ़: विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 70 हजार रूपए लूटने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार हरमेल सिंह वासी फतेहगढ़ भादसों ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए दलजीत सिंह वासी हीर बाग पटियाला ने उससे 4 लाख 70 हजार रूपए लिए थे और उसका बेटा गत 10 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई चला गया, जहां आगे उसने पुर्तगाल जाना था, पर उसको दुबई एयरपोर्ट से ही वापस दिल्ली भेज दिया गया।

इस पर जब दलजीत सिंह से पैसे वापस मांगे तो वह बुरा भला बोलने लगा, जिसके कारण सतनाम सिंह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीली दवा पीली और गंभीर हालत के चलते उसे राजेंद्र अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हरमेल सिंह के बयान के आधार पर दलजीत सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाई आरंभ कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!