दिन-दिहाड़े भरे बाजार में अज्ञात हमलावरों ने युवक से की मारपीट

Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 11:52 AM

dispute case

दिन-दिहाड़े भरे बाजार 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): दिन-दिहाड़े भरे बाजार 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की। 

आस-पास खड़े लोग तमाशा देखते रहे परंतु किसी ने भी उक्त युवक को हमलावरों से नहीं छुड़वाया। जानकारी देते आस पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि हमने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की परंतु पुलिस घटना से काफी देर बाद मौके पर पहुंची। 

जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल बरनाला में इलाज अधीन युवक संदीप सिंह ने बताया कि वह संघेड़ा से बरनाला में घर का सामान लेने के लिए आया था। जब वह शाम करीब 6 बजे फरवाही बाजार बरनाला में जा रहा था तो तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार 6-7 व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!