संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नौजवान की लाश, परिवार को कत्ल का संदेह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Sep, 2019 01:14 PM

dead body found in suspicious circumstances

गांव बहादुरपुर से 13 सितम्बर को लापता हुए नौजवान की लाश संदिग्ध हालत में रामामंडी के नजदीक मानवाला रजबाहे से मिली है।

संगरूर(बेदी): गांव बहादुरपुर से 13 सितम्बर को लापता हुए नौजवान की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में रामामंडी के नजदीक मानवाला रजबाहे से मिली है। लाश को हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बोबी लहरी तथा उनके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में रजबाहे से बाहर निकाला। लाश की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान मनदीप सिंह (25) पुत्र हरपाल निवासी बहादुरपुर (संगरूर) के तौर पर हुई। लाश की पहचान होते ही पुलिस ने तुरंत मृतक के पिता हरपाल सिंह को फोन करके रामामंडी थाने में बुलाया और उनके द्वारा लाश की पुष्टि की गई। 

हरपाल सिंह ने थाना रामामंडी की पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उसका बेटा मनदीप सिंह पिछले 5-6 दिनों से घर से गायब था। उन्होंने उसे बहुत ढूंढा लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे पर कुछ दिन पहले गांव के ही जसविन्दर सिंह, मनी सिंह, चमकौर सिंह, गुरतेज सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह और दुग्गां के गोरा सिंह द्वारा जानलेवा हमला किया गया और उन्हें संदेह है कि इन्होंने ही उसके बेटे का कत्ल किया है और लाश को रजबाहे में फैंक दिया। 

थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. परमजीत सिंह से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने हरपाल सिंह के बयानों के आधार पर उक्त 8 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302, 201, 149 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!