कार के आगे बेसहारा पशु आने से हुआ हादसा, 3 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 12:16 PM

car collided with animal 3 injured

घायलों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया।

तपा मंडी(गर्ग, शाम): घुन्नस के नजदीक (बरनाला-बठिंडा) मुख्य मार्ग पर कार के आगे बेसहारा पशु आने के कारण पति-पत्नी समेत 3 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह अपनी पत्नी अमरप्रीत कौर और कमलदीप सिंह के साथ लहरा मोहब्बत से मोहाली दवाई लेने के लिए जा रहा था, जब कार घुन्नस के नजदीक पहुंची तो अचानक कार के आगे बेसहारा पशु आ गया।
PunjabKesari, Car collided with animal, 3 injured
घटना की सूचना मिलते ही मिनी सहारा क्लब के वालंटियरों ने घायलों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया। इस घटना में रमनदीप सिंह, उसकी पत्नी अमनप्रीत कौर व कमलदीप सिंह जख्मी हो गए। कार में कमलदीप सिंह की पत्नी सुरिन्द्र कौर भी सवार थी जो बिल्कुल ठीक-ठाक है। घायलों के पारिवारिक मैंबर अस्पताल तपा पहुंच गए। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!