कुएं में से मिली व्यक्ति की लाश

Edited By Mohit,Updated: 29 May, 2020 04:33 PM

body of a person found in a well

बिगड़वाल रोड से समाधि के बाहर बने कुएं मे से एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी............

सुनाम ऊद्धम सिंह वाला (बांसल): बिगड़वाल रोड से समाधि के बाहर बने कुएं मे से एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई व मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लाश को बाहर निकाला। मिली जानकारी अनुसार मृतक के कपड़े कुएं के बाहर एक शाखा पर टंगे हुए थे व लाश कुएं के अंदर थी। इस सबंधी मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे व उन्होंने मृतक के कपड़े व लाश को पहचान लिया।

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक 24 तारीख से घर से लापता था। इस संबधी उनके द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी। घर में किसी तरह का कोई कलेश नहीं था। जिस सबंधी डी.एस.पी. सुखविंद्र पाल सिंह व थाना मुखी जतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा मृतक की शिनाख्त दी है व मृतक के परिवार के अनुसार यह 24 तारीख से घर में से लापता था व आज जहां कुएं में से उसकी लाश मिली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!