जगराते की पर्चियां काटने को लेकर भिड़े 2 पक्ष

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 09:26 AM

2 sides clashed over cutting slogans of jagrat

योगी भाईचारे में जगराता करवाने के लिए पर्चियां काटने को लेकर सरे बाजार चली लाठियों में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरनाला(ब्यूरो): योगी भाईचारे में जगराता करवाने के लिए पर्चियां काटने को लेकर सरे बाजार चली लाठियों में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्णनीय है कि जय काली मां मंडल रजि. धनौला द्वारा योगी बस्ती दाना मंडी में 11वां जगराता करवाने के लिए बाजार में पर्चियां काटी जा रही थीं। दूसरे पक्ष के महेन्द्र दास आदि ने भी जगराता करवाने का कहकर पर्चियां काटनी शुरू कर दीं जिसका जय काली मां मंडल के सदस्यों द्वारा यह कहकर विरोध किया जाने लगा कि आपने अपने निजी घर में जगराता करवाना है, पर्चियां कैसे काट रहे हो।

इस दौरान बढ़ी तकरार ने कुछ मिनटों में ही लाठियों से मारपीट का रूप धारण कर लिया, जिसमें मुलतान नाथ पुत्र भला नाथ व बुद्धु सिंह घायल हो गए। कार्रवाई संबंधी सब इंस्पैक्टर गुरजंट सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने 21 तारीख का समय लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!