मोनू लाटरी वाले ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Edited By swetha,Updated: 06 Nov, 2018 06:03 PM

suicide attempt

रमेश कुमार मोनू लाटरी वाले ने शाम खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।

अमृतसर(संजीव): रमेश कुमार मोनू लाटरी वाले ने शाम खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।

फिलहाल आत्महत्या का प्रयास करने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके मगर कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपने व्यापार को लेकर मानसिक तनाव में था और कर्ज से भी परेशान था। मोनू गत वर्ष गैंगस्टरों द्वारा गोलियां मौत के घाट उतारे गए हिन्दू नेता विपन शर्मा का करीबी था और उसने समाज सेवा के लिए बटाला रोड गरीब की थाली शुरू कर रखी थी जिसमें चंद रुपयों में वह पेट भर खाना देता था। 

जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा :  ए.डी.सी.पी
ए.डी.सी.पी. जगजीत सिंह वालिया ने मोनू द्वारा खुद को गोली मारने की पुष्टि की है और कहा है कि वह कुछ समय से तनाव में था। जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!