ससुरालियों ने जहर देकर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट

Edited By swetha,Updated: 01 Apr, 2020 04:28 PM

murder case

अजनाला के गांव धारीवाल कलेर में गत रात एक नवविवाहिता को ससुरालियों की तरफ से जहर देकर मार देने का मामला सामने आया है।

अजनाला: अजनाला के गांव धारीवाल कलेर में गत रात एक नवविवाहिता को ससुरालियों की तरफ से जहर देकर मार देने का मामला सामने आया है। थाना अजनाला के एस.एच.ओ. सतीश कुमार ने बताया कि बलवंत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव उग्गर औलख की तरफ से पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया गया कि उनकी लड़की गुरलीन कौर को उसका पति, सास,ननद और ससुराल की तरफ से तंग परेशान किया जाता था। गत रात ससुराल परिवार की तरफ से कोई जहरीली चीज देकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया।
 
थाना प्रमुख अजनाला श्री सतीश कुमार ने बताया कि मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर गुरलीन कौर के पति जसकरन सिंह, ससुर दिलबाग सिंह, सास राज कौर और ननद के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पुलिस के हवाले कर दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!