दुबई जा रहे पूर्व क्रिकेटर से 8450 पौंड जब्त

Edited By swetha,Updated: 07 Sep, 2019 09:49 AM

former cricketer arrested

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई जा रहे एक पूर्व क्रिकेटर से 8450 पौंड की राशि जब्त की है जिसकी कीमत भारतीय करंसी में 7.10 लाख बनती है।

अमृतसर(नीरज): अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई जा रहे एक पूर्व क्रिकेटर से 8450 पौंड की राशि जब्त की है जिसकी कीमत भारतीय करंसी में 7.10 लाख बनती है। जानकारी के अनुसार असिस्टैंट कमिश्नर कस्टम अक्षत जैन की अगुवाई में कस्टम टीम दुबई जा रहे यात्रियों की चैकिंग कर रही थी जिस दौरान पटियाला जिले के रहने वाले क्रिकेटर पर टीम को शक हुआ और विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्री ने अपने बैग की कैवेटीज में इस राशि को छिपाया हुआ था और विभाग को चकमा देने का प्रयास कर रहा था। इसी यात्री की शिनाख्त के बाद 1500 यूरो की राशि भी जब्त की गई।

नाटकीय ढंग से चकमा देना चाहता था पूर्व क्रिकेटर
जिस पूर्व क्रिकेटर से कस्टम विभाग ने 8450 पौंड की राशि जब्त की है वह दुबई में सोना खरीदने के लिए इस राशि को ले जा रहा था और बड़े ही नाटकीय ढंग से विभाग को चकमा देने का प्रयास कर रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने ही एक दोस्त से कस्टम विभाग को विदेशी करंसी की सूचना दी जिसके बाद विभाग की टीम ने आरोपी पूर्व क्रिकेटर को जांच के लिए बिठा लिया। आलम यह रहा कि पूर्व क्रिकेटर के प्राइवेट पार्ट से लेकर उसे अस्पताल ले जाकर एक्सरे तक करवाए गए लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में आरोपी के साथ लाए गए बैग से पौंड जब्त किए गए। पता चला है कि पूर्व क्रिकेटर अपने ही आका को धोखा देने की फिराक में था जिसकी अगली जांच कस्टम विभाग की तरफ से की जा रही है।

सोना तस्करों का बड़ा गैंग सक्रिय
पूर्व क्रिकेटर व मिस्टर पंजाब रह चुके आरोपी यात्री ने खुलासा किया है कि पंजाब व अन्य राज्यों में एक बड़ा गैंग सक्रिय है जो सोने की तस्करी कर रहा है। इसके लिए बेरोजगार नौजवानों को शिकार बना रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!