दीवाली पर BSF ने पाक रेंजरों को भेंट की मिठाई

Edited By swetha,Updated: 08 Nov, 2018 10:12 AM

diwali festival

त्यौहार रिश्तों में मिठास भरने के साथ कडवाहट दूर करने का काम करते हैं। दीवाली के मौके पर ऐसा ही कुछ नजारा

अमृतसर/फाजिल्काःत्यौहार रिश्तों में मिठास भरने के साथ कडवाहट दूर करने का काम करते हैं। दीवाली के मौके पर ऐसा ही कुछ नजारा वाघा बार्डर तथा फाजिल्का के साथ लगती भारत-पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देखने को मिला। बी.एस.एफ. के जवानों तथा पाक रेंजरों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर रिश्तों में तल्खी कम करने की कोशिश की।

अमृतसर की वाघा सीमा पर बी.एस.एफ, कमाडैंट सुदीप ने पाकिस्तानी रेंजर को मिठाई भेंट की। पाक अधिकारी भी बी.एस.एफ. जवानों को गर्मजोशी से मिले।दूसरे तरफ फाजिल्का के साथ लगती भारत पाक सीमा पर भी बी.एस.एफ. तथा पाक रेंजरों ने एक-दूसरे को मिठाई भेंट कर एक-दूसरे से खुशी बांटी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!