Edited By Updated: 12 Mar, 2017 11:42 AM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन अटूट है। शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन का वोट प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा है, जो उत्साहवर्धक है।
नई दिल्ली (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन अटूट है। शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन का वोट प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा है, जो उत्साहवर्धक है। पंजाब चुनाव में पहले से ही भाजपा का एक धड़ा अलग चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा था। यहां तक की पड़ोसी राज्य हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अगर भाजपा अकेले चुनाव लड़ती तो पंजाब में जरूर सरकार बनाती।
अमित शाह ने कहा कि इस शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को जाता है। साथ ही कहा है कि यू.पी. और उत्तराखंड की जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है। असल में यह जीत यू.पी. की जनता की है। आजादी के बाद भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के पक्ष में अप्रत्याशित जनादेश दिया है और आजादी के बाद यह उत्तर प्रदेश में खासतौर पर सबसे बड़ी जीत है।