Edited By Updated: 06 Jan, 2017 11:31 AM
पिछले काफी समय से किसानों की मुख्य मांग थी कि लम्बी हलके में एक दाना मंडी बनाई जाए।
कुल वोटर-1,55,305
पुरुष-81,515
महिला-73,790
वायदे
पिछले काफी समय से किसानों की मुख्य मांग थी कि लम्बी हलके में एक दाना मंडी बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने 1997, 2002, 2007, 2012 चुनाव लडऩे से पहले ऐलान किया था कि वह सबसे पहले किसानों की उक्त मांग पूरी करेंगे। लम्बी में पिछले लम्बे समय से बस स्टैंड न होने पर बस स्टैंड बनाने का ऐलान किया गया था। लम्बी में बड़ा कालेज बनाने का भी वायदा था। गलियां-नालियां बनाने के साथ इंडस्ट्रीज स्थापित की जाएंगी।
कितने वफा
कालेज बनाने का वायदा किया, पर न ही कोई कालेज बनाया एवं न ही कोई बड़ा स्कूल लम्बी में बनाया गया। हलके में गलियों-नालियों का काम आज भी अधर में लटका हुआ है। क्षेत्र में कोई भी इंडस्ट्री नहीं बनी है।
दावों की हकीकत
प्रकाश सिंह बादल 5 बार मुख्यमंत्री बने हैं। गलियां-नालियां बनाना ही मुख्यमंत्री का काम नहीं है। हलके में एक भी इंडस्ट्री नहीं लगी, कोई रोजगार शुरू करने के साधन नहीं हैं। हलके के लोग लंबे समय से सेम की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन 4 बार सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सी.एम. के शासन में इस सेम का कोई हल नहीं निकल सका है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टैंड का ऐलान किया गया था लेकिन सड़क पर कमरा बनाकर खानापूर्ति कर दी गई है।
सीट का इतिहास
वर्ष पार्टी विजेता
1962 सी.पी.आई. मातूराम
1977 शिअद गुरदास सिंह
1980 शिअद हरदीप सिंह
1992 कांग्रेस गुरनाम सिंह
1997 शिअद प्रकाश सिंह बादल
2002 शिअद प्रकाश सिंह बादल
2007 शिअद प्रकाश सिंह बादल
2012 शिअद प्रकाश सिंह बादल