पंजाब   राजनीति की धुरी  है मजीठा सीट

Edited By Updated: 23 Jan, 2017 04:22 PM

punjab election 2017

10 वर्षों से इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा है।

अमृतसरः 10 वर्षों से इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा है। इससे पहले कभी 2 वर्ष कांग्रेस व कभी 2 वर्ष अकाली दल का एक-एक बार कब्जा रहा है।विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। कभी यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम के साथ जाना जाता था व अब यह हलका कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण पूरे माझे की हब बन चुका है। इस हलके पर 8 बार अकाली दल व 6 बार कांग्रेस का कब्जा रहने के बावजूद यह हलका अकाली, राजनीति में अहम रोल अदा करता रहा है। इसी कारण पिछले 10 वर्षों में हुए अलग-अलग चुनावों में अकाली दल भारी संख्या में वोट लेकर आगे रहा है। 
जातीय समीकरण
एस.सी/बी.सी.  34 प्रतिशत
जाट सिख        44 प्रतिशत
कंबोज        4 प्रतिशत
हिंदू        12 प्रतिशत
अन्य    6 प्रतिशत

सीट का इतिहास
वर्ष    विजेता    पार्टी
1957    प्रकाश कौर    (कांग्रेस) 
1962    प्रकाश कौर    (कांग्रेस)
1967    शशीपाल सिंह    (शिअद)
1969    शशीपाल सिंह     (शिअद)
1972    कृपाल सिंह    (कांग्रेस)
1977    प्रकाश सिंह मजीठा    (शिअद)
1980    प्रकाश सिंह मजीठा    (शिअद)
1985    सुरिन्द्रपाल सिंह    (कांग्रेस)
1992    रणजीत सिंह वरियाम नंगल    (कांग्रेस)
1997    प्रकाश सिंह मजीठा    (शिअद)
2001    राजमहिन्द्र सिंह मजीठा    (शिअद)
2002    सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल    (कांग्रेस)
2007    बिक्रम सिंह मजीठा    (शिअद)
2012    बिक्रम सिंह मजीठा    (शिअद)

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!