स्वाद लाजवाब व्यंजन है टोमेटो रसम

Edited By Sonia Goswami,Updated: 05 Jun, 2018 11:10 AM

tomato rasam recipe

टोमेटो रसम दक्षिण भारत का एक व्यंजन है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे चावल के साथ खाया जाता है या फिर सूप की तरह भी पिया जाता है।

टोमेटो रसम दक्षिण भारत का एक व्यंजन है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे चावल के साथ खाया जाता है या फिर सूप की तरह भी पिया जाता है। आइए जानते हैं इसकी विधि।

 

सामग्री
प्याज - 45 ग्राम
चना दाल - 1 बड़ा चम्मच
साबत धनिया - 2 छोटे चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
अदरक - 2 छोटे चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
राई - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 2
लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता - 12
प्याज - 65 ग्राम
टमाटर - 330 ग्राम
इमली पेस्ट - 1 बड़ा चमचा
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 1 छोटा चम्मच
पानी - 750 मिलीलीटर

 

 विधि
1. सबसे पहले एक ब्लैंडर में 45 ग्राम प्याज,चना दाल, धनिया साबत, जीरा तथा अदरक डाल अच्छी तरह पीसकर एक तरफ रखें।
2. इसके बाद एक बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें 1/2 चम्मच जीरा,राई तथा 2 लाल मिर्च डालकर भूनें।
3. अब इसमें 1 चम्मच लहसुन पेस्ट, 12 करी पत्ता डालकर 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
4. अब पारदर्शी होने तक 65 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
5. अब इसमें 330 ग्राम टमाटर और सॉस डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
6. इसके बाद  इमली पेस्ट डालकर हिलाएं।
7. अब इसे ढक्क कर 5 मिनट तक या टमाटर को नरम  होने तक पकाएं।
8. इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
9. अब इसमें 1 चम्मच नमक डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
10. फिर इसमें 750 मिलीलीटर पानी डालकर मिलाएं।
11. अब इसे कवर करें और लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
12. इसके बाद इसमें मिश्रित मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
13. फिर 5 मिनट तक पकाएं।
14. आपकी रेसिपी तैयार है। चावल के साथ परोसें।
 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!