लड़कियों की आई.टी.आई में युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2021 08:30 PM

youth killed with sharp weapon in iti of girls

शहर के टी.बी. अस्पताल रोड पर स्थित लड़कियों की आई.टी.आई. में शनिवार की रात को प्रवासी व्यक्ति का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल बड़ी बेरहमी के साथ किया गया।

पटियाला (बलजिंद्र): शहर के टी.बी. अस्पताल रोड पर स्थित लड़कियों की आई.टी.आई. में शनिवार की रात को प्रवासी व्यक्ति का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल बड़ी बेरहमी के साथ किया गया। मृतक की पहचान साहब लाल राजबर, आजमगढ़ उतर प्रदेश के तौर पर हुई है। 


जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो डी.एस.पी. सिटी-1 हेमंत शर्मा, थाना  एस.एच.ओ. हरमनदीप सिंह चीमा, ए.एस.आई. राजेश शर्मा व अन्य जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। 
ए.एस.आई. राजेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में लाल बहादुर नाम के व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक साहब लाल राजबर आई.टी.आई. के चौकीदार को जानता था और उसे मिलने के लिए आया था।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने वहां पर शराब भी पी और इसी दौरान लाल बहादुर और साहब लाल की किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। उस समय तो उनके झगड़े को लोगों ने सुलझा दिया परन्तु रात को लाल बहादुर ने किसी तेजधार हथियार के साथ हमला करके साहब लाल का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि साहब की लाश पर कई निशान थे और लाश बुरी तरह खून से लथपथ थी। बताया जा रहा है कि कत्ल के बाद लाल बहादुर मौके से फरार है और पुलिस ने इस मामले में लाल बहादुर के खिलाफ 302 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके उसकी खोज शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!