नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2022 03:07 PM

youth dies due to overdose case registered against unknown

पंजाब में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नशे की ओवरडोज से युवकों  की मौत होने के समाचार सुनने को मिल रहे .......

अमृतसर: पंजाब में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नशे की ओवरडोज से युवकों  की मौत होने के समाचार सुनने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के गांव शाहपुर का सामने आया है जहां नशे ने एक युवक की जान ले ली। परिवार वालों ने बताया कि जब वह अपने बेटे के शव को लेने पहुंचे तो उसके एक हाथ में नशे की एक पुड़िया था और दूसरे हाथ में इंजेक्शन था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मिराज सिंह (32) पुत्र जगीर सिंह के रूप में हुई है। 

मृतक के पिता ने बताया कुछ समय पहले उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया जिससे वह नशे का आदी हो गया। वह आज सुबह अज्ञात युवकों के साथ नशे की डोज लेने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया। जब उसकी तलाश की गई तो उसका शव कमा के नजदीक जठेरे गोपी चंद के पास गिरा मिला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!