Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2024 01:12 PM
लहरागागा के एक परिवार उस समय कहर बरपा जब डेढ़ महीने पहले शादी करने वाले एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई
लहरागागा: लहरागागा के एक परिवार उस समय कहर बरपा जब डेढ़ महीने पहले शादी करने वाले एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस परिवार के अभी बड़े बेटे की चिता अभी ठंडी नहीं हुई थी कि छोटे बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। इस पर पुलिस ने मृतक नौजवान के ससुराल परिवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि लहरागागा के वार्ड नंबर 8 निवासी गुरचरण सिंह पुत्र जीत सिंह ने पुलिस से शिकायत दी है कि उसके बेटे गुरलाल सिंह ने करीब डेढ महीना पहले सिमरजीत कौर पुत्री हरजीत सिंह निवासी घोड़ेनब हाल बाद वार्ड नंबर 12 लहरागागा से प्रेम विवाह करवाया था। वह भट्ठे पर कोहरियां लगा हुआ था। जब वह 4-5 मई के बीच रात अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर कोहरीयां से घोड़ेनब की तरफ आ रहा था तो किसी ने फोन करके बताया कि आपके बेटा का एक्सिडेंट हो गया है।
उन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिकी सहायता देकर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. भेज दिया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे गुरलाल सिंह लाली का एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि उसे मारपीट कर फेंक दिया गया और हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के ससुर हरजीत सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता ने भरे मन से बताया कि उनके एक बेटे जगतार सिंह (25) की करीब डेढ़ माह पहले ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई थी, अब दूसरा बेटा भी मौत का शिकार हो गया। जिसमें से उसका घर तबाह हो गया है।