रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक का खून से लथपथ मिला शव; हत्या की आशंका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Nov, 2026 12:40 AM

young man found dead covered in blood

पुरानी फाजिल्का रोड़ पर स्थित शारदा ट्रस्ट अस्पताल के निकट आज सुबह एक युवक रक्त रंजिश हालत में मिला। जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी के रूप में हुई है।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज): पुरानी फाजिल्का रोड़ पर स्थित शारदा ट्रस्ट अस्पताल के निकट आज सुबह एक युवक रक्त रंजिश हालत में मिला। जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी के रूप में हुई है।

सूत्र बताते हैं कि उक्त युवक स्थानीय मोहल्ला भगवानपुरा में अपनी एक प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। जिसे गत रात कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से लहुलुहान कर दिया। जिसकी मोत हो गई, थाना नंबर 1 की पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आज आज सुबह शारदा आई अस्पताल के निकट एक युवक जख्मी हालत में मिला। जिसकी आंखों और सिर पर गहरी चोटें लगी हुई थी और वह लहुलुहान ओर बेसुध हालत मे पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना नं 1 की पुलिस और 108 ऐम्बूलेंस चालकों को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी परमजीत अपनी टीम सहित मौके पर पहुचें और 108 ऐम्बूलेंस के वहां पहुंचने पर घायल को तुरंत अस्पताल भेजा। जिसको डाकटरों ने कुछ समय पश्चात उसे मृत करार दे दिया। मृतक युवक की पहचान तरनतारन के गांव खालडा निवासी सुखवंत सिंह के रुप में हुई है। मृतक का पता चलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

सूत्र बताते हैं कि मृतक सुखवंत भगवान पुरा में अपनी एक प्रेमिका से मिलने के लिए आया था जो कि कुछ समय पहले तरनतारन के गांव खालड़ा में ही रहती थी। जहां पर उसकी उक्त युवक संग दोस्ती हुई थी।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बारे में नगर थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सुखवंत सिंह के रूप में हुई है। जिसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है ओर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले दोषियों का पता लगाकर उन्हे शीघ्र काबू कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!