पंजाब की महिलाओं को कब मिलेंगे 1000 रूपये? जानें विधानसभा में क्या बोले हरपाल चीमा

Edited By Kalash,Updated: 27 Mar, 2025 06:29 PM

women of punjab get 1000 rupees

बीते दिन पेश किए गए बजट पर पंजाब विधानसभा में बहस चल रही है।

चंडीगढ़ : बीते दिन पेश किए गए बजट पर पंजाब विधानसभा में बहस चल रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पर बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 5 गारंटियां देकर पंजाब में सत्ता में आई थी। महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हम 3 साल के अंदर 5 में से 3 गारंटियां पूरी करके पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। महिलाओं को पैसे देने की गारंटी बाकी है और विभाग उसके लिए भी सर्वेक्षण कर रहा है और बहुत जल्द वह पंजाब में इस योजना को शुरू करने जा रहे हैं।

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता ने भगवंत मान को बहुमत से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। वह लगातार तीन वर्षों से हर क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रहे हैं। इसीलिए बजट का नाम 'बदलता पंजाब' रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब 2017 में पंजाब जी.एस.टी. आया तो उसी समय कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आई थी। कांग्रेस सरकार ने जी.एस.टी. के लिए 21,286 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया। वहीं जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 3 साल के भीतर राजस्व को 64,253 करोड़ तक ले गए।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए प्रयास किए होते तो आज हमें करोड़ों रुपए का कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होती रही है। आबकारी विभाग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल ने 5 साल में 20,547 करोड़ रुपये, कांग्रेस के समय में 27,395 करोड़ रुपये और भगवंत सिंह मान की सरकार आने पर 28,200 करोड़ रुपये एकत्र किए। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री खाली खजाने की शिकायत करते थे, लेकिन हम उसी खजाने को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए लगभग सभी सवालों का जवाब दे दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!