Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2022 11:30 AM
जंडियाला गुरू में लोकल बस स्टैंड पर उस समय पर स्थिति नाजुक हो गई, जब एक महिला टंकी पर चढ़ गई। इस बारे में किसी को भी यह पता नहीं लगा
जंडियाला गुरू (सुरिंदर, शर्मा): जंडियाला गुरू में लोकल बस स्टैंड पर उस समय पर स्थिति नाजुक हो गई, जब एक महिला टंकी पर चढ़ गई। इस बारे में किसी को भी यह पता नहीं लगा कि वह महिला टंकी पर क्यों चढ़ी है। थोड़ी देर बाद टंकी के पास ही खड़े महिला के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह इंसाफ लेने के लिए टंकी पर चढ़ी है।
यह भी पढ़ें : अहम खबर: पंजाब ‘राज्य सभा’ के 5 मैंबर इस दिन होंगे सेवामुक्त
उन्होंने बताया कि उक्त महिला गांव जाणियां की रहने वाली है। उनके गांव के ही एक लड़के ने उनकी नाबालिग लड़की को घर से भगा लिया और उन्हें अभी तक कोई इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा दर्ज होने के बावजूद लड़के को नहीं पकड़ा है और आरोपी सरेआम घूम रहा है। इसकी सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. बलकार सिंह मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़ी महिला को महिला पुलिस की मदद के साथ नीचे उतारा गया। एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपी लड़के के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। माननीय अदालत के आदेशों के अनुसार नाबालिग लड़की को नारी निकेतन में भेज दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here