सास और पति पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Oct, 2019 04:39 PM

woman accused of harassment by in laws

गिदड़बाहा में एक महिला ने अपने पति और सास पर उसकी बेटी को अगवा करने के आरोप लगाए हैं।

गिदड़बाहा(संध्या): गिदड़बाहा में एक महिला ने अपने पति और सास पर उसकी बेटी को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका ससुराल दहेज के लिए उसे मारता-पीटता था। ससुराल से तंग आकर वह अपने मायके वापिस आ गई। उसने बताया कि उसकी सास और पति मायके से उसकी बेटी को उठाकर ले गए। जब उनका पीछा किया तो वो गालियां निकालते हुए थाने के अंदर चले गए। थाने में पुलिस ने सास और पति के कहने पर दोनों मां-बेटी को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने आरोप लगाए कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

पत्रकारों द्वारा इस संबंधी गिदड़बाहा के डी.एस.पी. गुरतेज सिंह से बात की गई तो उन्होंने इसे छोटा सा मामला कहते हुए थाने में संपर्क करने की बात की। दूसरी ओर एक समागम में पहुंची विधायक राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को जब पीड़िता ने अपना दुख बताया तो उन्होंने एस.एच.ओ. कृष्ण कुमार को इस मामले की तुरंत कार्रवाई करने को कहा। अब देखना ये है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!