आखिर क्यों सिख धर्म छोड़ने की चेतावनी दे रहा यह शख्स, जानें वजह (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2020 02:50 PM

चौक मेहता में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप न देने पर एक शख्स सिख धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म में जाने की चेतावनी दे रहा है।

चौक मेहता: चौक मेहता में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप न देने पर एक शख्स सिख धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म में जाने की चेतावनी दे रहा है। 

PunjabKesari

दरअसल, जीवन सिंह की बेटी की मौत हो गई थी, जिसके लिए श्री अखंड पाठ साहिब करवाया जाना था लेकिन गुरुद्वारा सिंह खब्बे राजपूतों के ग्रंथी सिंह ने उसे गुरु महाराज का स्वरूप देने से इंकार कर दिया। इस मौके पर गांव की एक और महिला ने भी ग्रंथी सिंह पर आरोप लगाया कि उन्हें भी ग्रंथी ने भेट कम होने के कारण गुरु महाराज का स्वरूप देने से इंकार कर दिया था।
PunjabKesari
इस संबंधित जब ग्रंथी सिंह के साथ बातचीत की गई तो उसने बेअदबी के डर का तर्क देते हुए स्वरूप न दिए जाने की बात कही क्योंकि श्री अखंड पाठ के लिए बाहर से पाठियों को मंगवाया जाना था। हालांकि ग्रंथी सिंह ने भेट वाली बात को सिरे से नकार दिया। इस मामले में  पीड़ित परिवार ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और श्री अकाल तख़्त साहिब जी के जत्थेदार को इस मामले को गंभीरता से लेने की  मांग की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!