मौसम विभाग ने जारी किया विशेष Bulletin, जानें कैसा रहेगा पंजाब का मौसम

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2021 01:15 PM

weather department has released special bulletin

आने वाले 24 से 36 घंटे दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार के साथ धूल भरी आंधी

लुधियाना (सलूजा): आने वाले 24 से 36 घंटे दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार के साथ धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 

उक्त जानकारी चंडीगढ़ मौसम विभाग के मौसम माहिरों ने दी है। माहिरों ने करवट ले रहे मौसम के संबंध में विशेष बुलेटिन जारी करते बताया कि 14 मार्च को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही रात के तापमान में हलकी गिरावट आ सकती है। यहां यह ख़ास तौर पर बता दें है कि पिछले कुछ दिनों से जहां दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी, वहीं गत दो दिनों से अचानक तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को कुछ राहत ज़रूर मिली है। इसके अलावा गुरुवार शाम से जहां राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चली, वहीं कई हिस्सों में गुरुवार रात हलकी बारिश की भी खबर है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!