Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Aug, 2023 09:15 PM

विजीलैंस का खौफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, सभी विभाग डरे हुए हैं।
बठिंडा (विजय): विजीलैंस का खौफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, सभी विभाग डरे हुए हैं। अब नगर निगम पर भी विजीलैंस विभाग की पैनी नजर पड़ी है तथा अवैध निर्माण रिकॉर्ड को खंगाला जाने लगा है।
पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान बठिंडा जिले में अवैध निर्माणों की होड़ लगी थी जबकि कई अवैध कालोनियां भी काटी गई थी और नियमों को ताक में रखकर उनके सी.एल.यू. भी जारी कर दिए थे। अवैध निर्माण से कई अधिकारियों व राजनेताओं को मोटी कमाई की थी। यहां तक कि अवैध कालोनियों से गज के हिसाब से पैसे वसूले गए थे अब उसकी जांच विजीलैंस विभाग ने शुरू कर दी है।
जांच में आरोपी पाए जाने के बाद कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आते ही अवैध निर्माण इमारतों को सील कर दिया था लेकिन अंडर टेबल लेन देन के बाद सील को तोड़ा भी जाने लगा, विजीलैंस इसकी भी जांच करेगी।
विभाग ने अपने स्तर पर शहर में पिछले कुछ वर्षों से बनी अवैध बिल्डिंगों की जांच शुरू कर दी है और रिकॉर्ड इक्ट्ठा किया जाने लगा। शहर के महंगे व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में खूब निर्माण हुआ। राजनेताओं व निगम अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। शहर में अभी भी अवैध निर्माण चल रहे है और नोटिस देकर निगम अधिकारी अपनी चमड़ी बचा रहे है लेकिन असलीयत कुछ ओर ही है।