Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2023 07:55 PM
पंजाब के फरीदकोट में विजीलैंस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट में विजीलैंस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने रिश्वतखोरी के एक पुराने मामले में महिला ए.एस.आई. हरजिंद्र कौर को विजीलैंस ने काबू किया है। दरअसल उक्त महिला ए.एस.आई. पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिसकी विजीलैंस जांच चल रही थी, तथा उसे दोषी पाए जाने पर आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त महिला ए.एस.आई. फरीदकोट के गोलेवाला चौकी में तैनात थी, जिसके खिलाफ विजीलैंस जांच चल रही थी, जिसमें उसे दोषी पाया गया और आज उसे 75000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला 1 लाख रुपए की और मांग कर रही थी।