Edited By Tania pathak,Updated: 14 Feb, 2021 12:15 PM
पंजाब में निकाय चुनावों के बीच मोहाली के 38 फेज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
चंडीगढ़: पंजाब में निकाय चुनावों के बीच मोहाली के 38 फेज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार वोटिंग के दौरान लोगों ने पोलिंग बूथ के पास एक अज्ञात लड़के को पकड़ा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त लड़का कथित तौर पर पैसे बांट रहा था। फिलहाल पुलिस वहां पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है, जो आज सुबह 8 बजे से शुरू हो कर शाम 4 बजे तक चलेंगी। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात:काल 9 बजे आरंभ होगी। सुबह होते ही वोटरों की लंबी कतारें पोलिंग बूथ के बाहर देखने को मिल रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here