Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Sep, 2023 11:42 PM

विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने नामजद किया है।
तरनतारन (रमन): विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने नामजद किया है। तीनों आरोपी मौके से फरार होने पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस इनकी तलाश कर रही है। असल में गुरप्रीत सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी जौहल राजू सिंह रोजगार के लिए विदेश पुर्तगाल जाना चाहता था।
मनजिंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, नरिंदर कौर पत्नी मनजिंदर सिंह निवासी नवा शहर, संजय शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी जालंधर नामक 3 लोगों ने गुरप्रीत सिंह को विश्वास दिलाया कि वह मिल कर उसको विदेश भेज देंगे। विदेश जाने के चक्कर में गुरप्रीत सिंह ने काफी पैसे खर्च कर दिए। गुरप्रीत सिंह को बाद में पता चला कि उक्त तीनों आरोपियों ने उसको विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह को न तो विदेश भेजा व न ही गुरप्रीत सिंह के पैसे वापस किए।