निजी स्कूल में घुसा चोर, तसल्ली के साथ दिया वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 03:47 PM

thief made away with valuables from school

गुरदासपुर के थाना बहरामपुर में एक प्राइवेट स्कूल में रात को चोर घुस गया और ताले तोड़कर अंदर पड़ा  एक गैस चूल्हा, एक इन्वेंटर की दो बैटरी और 22,000 रुपये कैश चुरा ले गया।

गुरदासपुर (चावला): गुरदासपुर के थाना बहरामपुर में एक प्राइवेट स्कूल में रात को चोर घुस गया और ताले तोड़कर अंदर पड़ा  एक गैस चूल्हा, एक इन्वेंटर की दो बैटरी और 22,000 रुपये कैश चुरा ले गया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन रोहित मेंगी ने बताया कि चोर ने रात 11 बजे स्कूल के ताले तोड़े और ऑफिस में रखी दो बैटरी, एक गैस चूल्हा और 22,000 रुपये कैश चुरा लिए। 

चोर ने ऑफिस समेत सभी कमरों के ताले तोड़े और ऑफिस के अंदर रखे कैश और दूसरा सामान चुरा लिया। मेंगी ने बताया कि चोर काफी देर तक स्कूल में घूमता रहा और हर कमरे की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!