गुरदासपुर में शर्मनाक हार से सकते में BJP

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 12:17 PM

there is no face in punjab to raise the party

आज से 20 महीने पहले अपने दम पर पंजाब में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही भाजपा को गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में हुई शर्मनाक हार ने पाताल में पहुंचा दिया है।....

जालंधर (नरेश): आज से 20 महीने पहले अपने दम पर पंजाब में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही भाजपा को गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में हुई शर्मनाक हार ने पाताल में पहुंचा दिया है। पार्टी के किसी नेता को इतनी शर्मनाक हार की उम्मीद तक नहीं थी। 1,93,219 मतों से हुई इस शर्मनाक हार ने पंजाब में पार्टी के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। पार्टी इस चुनाव के दौरान 6 महीने पहले सुजानपुर सीट पर मिली बढ़त को भी कायम नहीं रख सकी।

 
इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दिनेश सिंह को इस सीट पर 48,910 वोट हासिल हुए थे और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अमित सिंह को 18,701 मतों से हराया था। अमित सिंह को इस चुनाव में 30,209 मत हासिल हुए थे लेकिन रविवार को आए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा के हाथ से यह बढ़त भी निकल गई है। 


पार्टी को इस सीट पर कुल 37,362 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस ने 44,063 वोट हासिल करके 6801 वोट की लीड हासिल की। भाजपा को इस लिहाज से करीब 25,500 वोट का घाटा है क्योंकि उसकी 18,701 वोट की पुरानी लीड भी गई और उलटा कांग्रेस ने भी 6801 वोट की लीड बना ली। नतीजों से साफ है कि जी.एस.टी. से नाराज भाजपा का वोटर वोट करने नहीं निकला और लिहाजा पार्टी को विधानसभा चुनाव के मुकाबले 11,548 वोट भी कम हासिल हुए। 


संघ की मेहनत पर फिरा पानी 
2014 में बंपर जीत से उत्साहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पंजाब में अचानक अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थीं और संघ ने ऐसी 70 सीटों की पहचान भी कर ली थी जहां हिन्दू वोट हार-जीत का फैसला करने की क्षमता रखता है। पार्टी को 39 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले इस राज्य से अच्छी-खासी उम्मीद थी लेकिन विधानसभा चुनाव में हार और अब उसके बाद इस हिन्दू सीट पर शर्मनाक हार से संघ की मेहनत पर पानी फिर गया। पार्टी को इस झटके से उबारने के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा और इसके अलावा अपने सियासी विकल्प खुले रखने के बारे में भी सोचना होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!