बोलेरो पिकअप और स्विफ्ट कार की भयानक टक्कर, मंजर देख सहमे लोग

Edited By Kamini,Updated: 11 Sep, 2025 03:42 PM

terrible collision between bolero pickup and swift car

एक कार और बोलेरो पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

माहिलपुर/होशियारपुर (अमरीक): होशियारपुर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माहिलपुर-होशियारपुर मार्ग पर गांव बाहोवाल के पास एक कार और बोलेरो पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया और सड़क पर खड़े दोनों वाहनों को एक तरफ करवाकर यातायात चालू करवाया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!