Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2024 11:40 PM
लोगों से फिरौती मांगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
तरनतारन (रमन): लोगों से फिरौती मांगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों जौहरी से लाखों रुपए की मांग की गई थी। यह मांग पूरी न होने पर जौहरी की दुकान पर फायरिंग की गई। अब फिरौती मांगने की एक और घटना सामने आई है। एक युवक से 50 लाख रुपए फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने पर थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मनराज सिंह उर्फ मनू पुत्र लखबीर सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि उसकी बहन व भाई दोनों न्यूजीलैंड में रहते हैं। हर साल वह अपने परिजनों सहित न्यूजीलैंड जाता रहता है। बीती 6 मई को वह अपने दोस्त राजू को मिलने के लिए रैस्टोरैंट महफल में गया था। वहां पर व्हाट्सएप काल पर जुगराज सिंह निवासी जवंदा नामक व्यक्ति ने उसके साथ संपर्क किया। इस व्यक्ति ने सतबीर सिंह उर्फ सत्ता निवासी नौशहरा पन्नूआं का नाम लेकर उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उपरांत यह भी कहा कि अगर फिरौती के पैसे नहीं मिले तो फिरौती की राशि 1 करोड़ रुपए कर दी जाएगी। अगर फिरौती के पैसे नहीं मिले तो जान से मार दिया जाएगा। जुगराज सिंह ने धमकी देकर यह कहा कि ‘तुम्हारा हाल तुम्हारे दोस्त गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र अजैब सिंह निवासी रसूलपुर जैसे कर दिया जाएगा, जो सरहाली रोड तरनतारन पर कपड़े की दुकान का काम करता था।