सुखबीर ने लगाए फाजिल्का लूटने के इल्जाम तो घुबाया ने कहा बादलों ने लूटा 'पंजाब'

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Jan, 2021 04:38 PM

sukhbir accused davinder singh ghubaya

नगर कौंसिल चुनाव आ गए हैं और ऐसे में अब राजनीतिक नेताओं के दौरे भी जारी हैं।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): नगर कौंसिल चुनाव आ गए हैं और ऐसे में अब राजनीतिक नेताओं के दौरे भी जारी हैं। फाजिल्का में बीते दिनों फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल अपने दौरे दौरान पहुंचे हुए थे, जिस दौरान उन्होंने वार्ड में जाकर लोगों के साथ मुलाकात की और शिरोमणि अकाली के नगर कौंसिल मतदान लड़ने पर बड़े-बड़े वायदे भी किये, इस दौरान उन्होंने फाजिल्का में मौजूदा विधायक दविंदर सिंह घुबाया के परिवार को आड़े हाथों लिया।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि घुबाया परिवार फाजिल्का को खूब लूट रहे हैं, जिसके बाद अब दविंदर सिंह घुबाया ने भी सुखबीर सिंह बादल पर पलटवार किया है। दविंदर सिंह घुबाया का कहना है कि बादल ने ख़ुद पूरा पंजाब लूटा है और उसे सभी लुटेरे दिखते हैं। दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि अपनी सरकार के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने उनके परिवार के कई मामलों की जांच भी करवाई और उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो अब राजनीति तलाश के लिए सुखबीर सिंह बादल की तरफ से ऐसे राजनीतिक बयानबाजी हो रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!