घर के बाहर इस हाल में मिला युवक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2025 02:46 PM

suicide case

इसके बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

हाजीपुर (जोशी): पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति द्वारा परेशानी की हालत में पेड़ से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर की खबर सामने आई है।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र बख्शीश सिंह निवासी रेरू पत्ती ने अपने घर के बाहर लगे अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

सूचना मिलने पर तलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से अजय कुमार के लटके हुए शव को नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लेकर बी.बी.एम.बी. तलवाड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!