छात्र की चमकी किस्मत चमकी! एक टिकट ने बदली जिंदगी, रातों-रात बना लखपति

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2026 05:20 PM

student s luck shines one ticket changed his life

कहते हैं कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं और किस्मत भी उसी का साथ देती है जिसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसा ही एक सुखद मामला सामने आया है जहां गांव महालम के रहने वाले एक छात्र कृष्ण सिंह की लॉटरी ने उसे रातों-रात लखपति बना दिया है।

जलालाबाद  (बंटी) : कहते हैं कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं और किस्मत भी उसी का साथ देती है जिसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसा ही एक सुखद मामला सामने आया है जहां गांव महालम के रहने वाले एक छात्र कृष्ण सिंह की लॉटरी ने उसे रातों-रात लखपति बना दिया है। कृष्ण सिंह ने 'करण अर्जुन लॉटरी एजेंसी, जलालाबाद' से डियर लक्की लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिस पर उन्हें 3 लाख रुपए का पहला इनाम मिला है।

विजेता कृष्ण सिंह अभी छात्र हैं और अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी शिक्षा और भविष्य के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। इसी उम्मीद में उन्होंने टिकट नंबर 36022 खरीदा था। जब लॉटरी का परिणाम घोषित हुआ, तो उनका नंबर पहले इनाम के लिए चुना गया।

जैसे ही कृष्ण सिंह को अपनी जीत की खबर मिली, उनके और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कृष्ण सिंह ने कहा कि यह इनाम मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब मैं बिना किसी आर्थिक मानसिक दबाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकूंगा।

लॉटरी एजेंसी के मालिकों ने कृष्ण सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव महालम में भी इस खबर के बाद खुशी की लहर है और लोग इस होनहार छात्र की किस्मत को सराह रहे हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!