विद्यार्थी ने गलत संबंध बनाने से किया इंकार, अध्यापक ने की ये हरकत

Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2024 03:37 PM

student beaten by teacher

शहर के पुराने व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के एक 13 वर्षीय छात्र द्वारा अपने अध्यापक के कहे अनुसार उसके साथ गलत संबंध बनाने से इन्कार करने से उक्त अध्यापक द्वारा नाराज होकर उस छात्र की बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है।

धूरी : शहर के पुराने व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के एक 13 वर्षीय छात्र द्वारा अपने अध्यापक के कहे अनुसार उसके साथ गलत संबंध बनाने से इन्कार करने से उक्त अध्यापक द्वारा नाराज होकर उस छात्र की बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिवार द्वारा उसे इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज हेतु संगरूर रैफर किया गया है।

सिविल अस्पताल संगरूर में उपचाराधीन उक्त बच्चे की माता सुक्खों ने बताया कि उसके स्कूल का एक अध्यापक उसके बेटे को एक अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके द्वारा विरोध किए जाने से उक्त अध्यापक नाराज हो गया तथा उसने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़त बच्चे की माता ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि बच्चे के साथ ऐसी गलत हरकत करने वाले अध्यापक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी ओर के बच्चे के साथ इस तरह की कोई घटना न हो सके।

इस संबंधी स्कूल के प्रिंसीपल नविंदर सिंह पंधेर के साथ बात करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है तथा यदि ऐसा हुआ है, तो उक्त अध्यापक के खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंधी थाना सिटी धूरी के प्रमुख इंस्पैक्टर सौरभ सभ्रवाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि बच्चे के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!