भगवंत मान का बड़ा बयान,  'आप' सरकार बनते ही पुलिस प्रशासन के लिए करेंगे ये काम

Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2022 06:25 PM

statement of bhagwant mann work for police administration to form government

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने आज दावा किया कि सरकार राज्य में पुलिस कर्मियों सहित ........

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने आज दावा किया कि सरकार राज्य में पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे को विचार के साथ उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन से करते रहे हैं लेकिन परंपरागत राजनीतिक दल कांग्रेस और शिअद-भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के मुद्दों की अनदेखी की है। भगवंत मान के अनुसार राज्य की कानून व्यवस्था को तब तक सुव्यवस्थित नहीं किया जा सकता जब तक कि पुलिस प्रशासन में ऊपर से नीचे तक अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त नहीं हो जाता।

बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हमेशा की तरह अपनी क्षमता साबित की है। पुलिस कर्मियों ने बूथ से लेकर स्ट्रांग रूम तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है और मतदाताओं सहित ड्यूटी कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मान ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और पिछली शिअद-भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। बादल और कैप्टन ने अपनी व अपने परिवारों तथा अपने करीबियों की सुरक्षा हेतु बनाए स्पैशल प्रोटैक्शन यूनिटों में अन्य राज्यों के 209 व्यक्ति को नौकरी दी, जबकि  पंजाब के सिर्फ 19 युवाओं को नौकरी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों के डी,एस.पी., इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और जवानों को 'स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट' में भर्ती कर बादल और कैप्टन ने न केवल पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है, बल्कि पंजाब के खजाने को भी लूटा है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पंजाब पुलिस की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी व पुलिस कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। पुलिस बल से सिर्फ पुलिस का काम ही करवाया जाएगा और नेताओं के घरों में काम करने पर रोक लगा दी जाएगी। राजनीतिक नेताओं, उच्च अधिकारियों सहित अन्य कथित वी.आई.पी. की सुरक्षा के नाम पर  स्थायी रूप से सौंपे गए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को हटाकर उनके थानों में तैनात किया जाएगा और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी। आम लोगों की समस्याओं का भी समाधान भी निश्चित समय पर किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के अलावा ड्यूटी का समय भी तय किया जाएगा। दैनिक भोजन बढ़ाया जाएगा और परिवहन भत्ते में सुधार किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पुलिस कर्मियों जैसे सामान्य सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। 'आप' सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी और वेतन आयोग की सिफारिशों को भी लागू करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!