श्री गुरु नानक देव जयंती : इस दिन तीर्थयात्रियों का जत्था जाएगा पाकिस्तान

Edited By Kalash,Updated: 05 Nov, 2024 05:39 PM

sri guru nanak dev jayanti

प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना...

जैतो (रघुनंदन पराशर): प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था 14 नवंबर, 2024 को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि कमेटी हर साल सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए भेजती है। इस संबंध में शिरोमणि कमेटी में पहुंचे श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजे के लिए पाकिस्तान दूतावास को भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक यह जत्था 14 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान जाएगा, जहां 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी की के प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। तीर्थयात्रियों का यह समूह विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन के बाद 23 नवंबर को भारत लौटेगा।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!