जालंधर में स्नैचिंग की वारदात, दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन छीनकर फरार

Edited By Kamini,Updated: 20 Nov, 2026 03:52 PM

snatching incident in jalandhar

शहर में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातें लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।

जालंधर (दीपक): शहर में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातें लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है, जहां घर के बाहर मौजूद एक महिला को बाइक सवार 2 लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और देखते ही देखते वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला थाना नंबर 4 के अधीन आते क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!