Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2021 10:54 AM

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से आज कोटकपूरा गोलीकांड के मामलो के
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से आज कोटकपूरा गोलीकांड के मामलो के संबंध में सिट की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए अपनी ही सरकार और सुखबीर सिंह बादल पर कई निशाने साधे हैं। ट्वीट करते हुए सिद्धू ने कहा कि ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई को 6 साल का समय बीत चुका है। बेअदबी मामलों में न तो बादलों की सरकार के समय इंसाफ़ मिला और न ही अब के साढ़े 4 सालों में इंसाफ़ हुआ।
नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल पर शब्दिक हमला करते हुए कहा कि आज अब जब नई सिट (SIT) पंजाब की रूह पर हुए हमले के इंसाफ़ की चौखट पर पहुंच गई है तो यह राजनीतिक दख़ल का शोर मचाया जा रहा हैं। राजनीतिक दख़ल तो वह था जिस कारण इंसाफ़ होने में 6 साल देरी हुई।