SPA की आड़ में चल रहा था Sex Racket, पुलिस ने ग्राहक समेत 4 लड़कियों को किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2019 12:12 PM

sex racket exposed in ludhiana

महानगर में कई ऐसी जगह हैैं, जहां पर स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

लुधियाना(ऋषि): फिरोजपुर रोड़ पर बने वैस्टर्न माल्ज में रविवार देर शाम थाना सराभा नगर की पुलिस की तरफ से दबिश दी गई और ओरा डे स्पा मसाज सैंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वालों को दबोचा गया। पुलिस ने घटनास्थल से 4 लड़कियां, 4 ग्राहकों और 2 मैनेजरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है।

इस संबंधी एस.एच.ओ. एस.आई. मधु बाला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त माल्ज में कुछ लोगों द्वारा स्पा सैंटर की आड़ में बेखौफ होकर बड़े स्तर पर हाईटैक तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है, जहां पर मनमर्जी के पैसे वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं. आने वाले प्रत्येक ग्राहक को पुलिस रेड न होने का आश्वासन भी दिया गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए मैनेजरों की पहचान संदीप कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। 

थाने के बाहर लगा बचाने वालों का जमावड़ा
रेड होने का पता चलते ही मॉल में खलबली मच गई। कुछ ही देर में युवाओं को बचाने वालों का पुलिस स्टेशन के बाहर जमाावड़ा लग गया लेकिन पुलिस के आगे किसी की न चली और सभी पर एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।  

कई जगह चल रहे हैं ऐसे स्पा सैंटर
महानगर में कई ऐसी जगह हैैं, जहां पर स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। थाना सराभा नगर से चंद कदमों की दूरी पर बेसमैंट में थाना दुगरी के इलाके में बनी एक मार्कीट में चलने वाले स्पा सैंटरों की पूरे शहर में खूब चर्चा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!