Sant Balbir Singh Seechewal का काला संघिया ड्रेन पर औचक दौरा, गंदगी देख जताई नाराजगी

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2026 03:05 PM

sant balbir singh seechewal

राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज काला संघिया ड्रेन का अचानक दौरा किया।

जालंधर (खुराना): राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज काला संघिया ड्रेन का अचानक दौरा किया। उन्होंने ड्रेन की हालत देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने ड्रेन के दोनों किनारों को पक्का करने के लिए 34 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद ड्रेन गंदगी से भरी हुई है।

गौरतलब है कि संत सीचेवाल पिछले 18 वर्षों से काला संघिया ड्रेन के प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2008 और 18 मई 2011 को भी गंदे पानी को रोकने के लिए बांध लगाए गए थे।

संत सीचेवाल ने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा खर्च होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। ड्रेन में गंदा पानी और कचरा बह रहा है। कई फैक्ट्रियों का कचरा भी खुलेआम ड्रेन में डाला जा रहा है। यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत 13 किलोमीटर हिस्से में किया गया था।

उन्होंने बस्ती पीरदाद के 50 एम.एल.डी. और 15 एम.एल.डी. ट्रीटमैंट प्लांटों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि प्लांटों से निकलने वाले कचरे का सही हिसाब नहीं रखा जा रहा। 50 एमएलडी प्लांट की सूखी पड़ी स्लज देखकर उन्होंने शक जताया कि गंदगी सीधे ड्रेन में डाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि ड्रेन को साफ करने की जिम्मेदारी कोई विभाग सही ढंग से नहीं निभा रहा। मौके पर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर सुमनदीप कौर, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सियन बचनपाल सिंह और ड्रेनेज विभाग के एस.डी.ओ. सुखपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!